फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने किया 5वां परमाणु परीक्षण, कहा- अब हम दुनिया से लड़ने को तैयार

Fri, 09 Sep 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उत्तर कोरिया
विज्ञापन
सुबह से चल रही तमाम अटकलों के बीच उत्तर कोरिया ने इस बात की पुष्टि कर दी कि उसने शुक्रवार सुबह 5वां परमाणु परीक्षण किया। उत्तर कोरिया के सरकारी टीवी चैनल ने देशवासियों को जानकारी देते हुए कहा, 'हमने शुक्रवार को परमाणु परीक्षण किया। बढ़ते खतरे को देखते हुए यह परमाणु परीक्षण जरुरी था। अब हम दुनिया से आने वाली चुनौतियों से निपटने को तैयार हैं।' 
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर कोरिया के इस परमाणु परीक्षण के बाद जापान और दक्षिँ कोरिया में भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता 5.3 बताई जा रही है। इन भूंकप के झटको के चलते जापान और दक्षिण कोरिया ने आशंका जताई थी कि उत्तरी कोरिया ने पांचवी बार परमाणु परीक्षण किया है और  इसी के चलते 'कृत्रिम भूकंप' के झटके महसूस हुए हैं। 
 
उत्तरी कोरिया के इस कथित परमाणु परीक्षण से एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका पहले ही उत्तर कोरिया पर कई किस्म के प्रतिबंध लगा चुका है। दक्षिण कोरिया का कहना है कि अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, यह झटके भी ऐसे ही थे जैसे 6 जनवरी को उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के दौरान महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की है इस पूरे मामले पर नजर

दक्षिण कोरिया-जापान
जापान ने एक आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि वह मामले से संबंधित तथ्य जुटा रहा है। वहीं जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है, 'हम कुछ इलाकों में एयरक्राफ्ट भेजकर यह जांच करने की कोशिश करेंगे कि वहां रेडिएशन का स्तर क्या है।'  वहीं जापान के विदेश मंत्री फ्यूमियो किशिदा ने कहा है कि अगर यह पुष्टि हो जाती है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया है तो वह इस पर पुरजोर तरीके से विरोध दर्ज कराएगा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस मामले को तुरंत उठाएगा।

अमरीका ने भी कहा है कि वो पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है। वहीं चीन उत्तर कोरिया का सबसे करीबी देश है। लेकिन, वो उसके परमाणु परीक्षणों के खिलाफ है लेकिन साथ ही कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहता जिससे दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच तनाव पैदा हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें