फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया में परमाणु संयंत्र 'चालू', क्या है इसके मायने?

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसका प्रमुख परमाणु संयंत्र यॉंगब्यॉन कांप्लेक्स अब पूरी तरह से “चालू ” है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी केसीएनए ने कहा कि उनका देश “गुणवत्ता और संख्या” दोनों ही तरह परमाणु हथियारों में सुधार कर रहा है।

एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया कभी भी अमरीकी शत्रुता का “परमाणु हथियारों से” मुकाबला करने को तैयार है।
विज्ञापन

बातचीत है बंद

यॉंगब्यॉन रिएक्टर वर्ष 2007 से बंद था लेकिन छह साल बाद उत्तर कोरिया ने तीसरे परमाणु परीक्षण के बाद उसे दोबारा शुरू करने का प्रण किया था।

उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को जारी रखने के लिए जो प्लूटोनियम चाहिए वो इस रिएक्टर से हासिल किया जा सकता है।

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को बंद करने के लिए छह देशों की बातचीत वर्ष 2009 से बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें