मैल्कम टर्नबुल ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे। वे टोनी एबट की जगह लेंगे।एबट की सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था, पर वे लिबरल पार्टी की अंदरूनी वोटिंग में टर्नबुल से हार गए।
टर्नबुल को 54 और एबट को 44 वोट मिले।एबट जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और उसके बाद टर्नबुल को पद की शपथ दिलाई जाएगी।