ट्रंप ने शक्ति प्रदर्शन न करने पर किम जोंग उन का शुक्रिया भी कहा। 'उत्तर कोरिया की ओर से यह काफी सकारात्मक संदेश है। शुक्रिया चेयरमैन किम। हम सबको गलत साबित कर देंगे। दो लोग जो एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं उनके बीच हुई अच्छी बातचीत से बेहतर कुछ भी नहीं। मेरे कार्यकाल से पहले की स्थिति से तुलना में यह काफी बेहतर है।'
आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से उत्तर कोरिया हर बार अपने स्थापना दिवस पर परमाणु हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन करता रहा है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक किम ने कहा कि उत्तर कोरिया सिंगापुर में हुई अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठक का सम्मान करता है और इसलिए हमने इस बार अपने परमाणु हथियार का प्रदर्शन नहीं किया है। हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका भी हमारा सहयोग करेगा और महाद्वीप के मुद्दे पर राजनैतिक सुधार की प्रक्रिया को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाएगा।'