फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लू हाउस' पर हमले के लिए ड्रिल कर रही किम जोंग की सेना

Sun, 11 Dec 2016 06:40 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
कोरियाई प्रायद्वीप में एक बार फिर से तनाव की आशंका व्यक्त की जा रही है। उत्तर कोरिया ने अपने नेता किम जोंग उन की निगरानी में एक 'विशेष सैन्य कार्रवाई' का अभ्यास किया।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के हवाले से रविवार को कहा गया कि 'युद्धाभ्यास' के निशाने पर दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति आवास 'ब्लू हाउस' था। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने सुरक्षा चेतावनी जारी कर दी है।

उत्तर कोरिया की इस कार्रवाई को दक्षिण कोरिया में जारी राजनीतिक अस्थिरता के मद्देनजर फायदा उठाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। भ्रष्टाचार स्कैंडल को लेकर दक्षिण कोरियाई संसद ने राष्ट्रपति पार्क गुन-हे के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में वोट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के सदस्यों ने भी महाभियोग के पक्ष में मतदान किया

- फोटो : getty
दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने 56 के मुकाबले 234 वोटों से महाभियोग पर मुहर लगाई। इसका मतलब यह है कि राष्ट्रपति के खिलाफ सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों ने भी महाभियोग के पक्ष में मतदान किया।

हालांकि सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने इस स्पेशल ऑपरेशन ड्रिल के वक्त के बारे में नहीं बताया और न ही दक्षिण कोरिया के संसद में शुक्रवार को राष्ट्रपति के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव पर हुई वोटिंग का कोई जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें