फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया अब नहीं करेगा परमाणु परीक्षण, जानिए 'जुबानी जंग' की पूरी कहानी

Sat, 21 Apr 2018 11:47 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने परमाणु मिसाइलों के परीक्षण पर बड़ा ऐलान किया है। किम जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया को अब और परमाणु मिसाइलों के परीक्षण करने की जरूरत नहीं है। न्यूज एजेंसी योन्हप के मुताबिक 21 अप्रैल से उत्तर कोरिया परमाणु मिसाइलों और बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण रोक देगा। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया आये दिन परमाणु मिसाइलों का परीक्षण करता था। पिछले एक साल में हुए परमाणु परीक्षणों और उन पर दिये बयानों का ब्यौरा कुछ इस तरह है..
विज्ञापन



1 जनवरी 2017: नए साल के पहले दिन उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अपने संबोधन में कहा कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को लॉन्च करने की तैयारी आखिरी चरण में है। 

2 जनवरी 2017: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, उत्तरी कोरिया ने अभी कहा है कि यह अमेरिका के कुछ हिस्सों तक पहुंचने में सक्षम परमाणु हथियार विकसित करने के अंतिम चरण में है, लेकिन यह नहीं होगा। 
विज्ञापन


4 जुलाई 2017:  नॉर्थ कोरिया ने अपना पहला फ्लाइट टेस्ट किया। हासांग-14 का टेस्ट करके किम जोंग ने कहा कि यह अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर उनका गिफ्ट है। 

28 जुलाई 2017:  किम जोंग ने दूसरा हासांग-14 लॉन्च किया। इसकी रेंज यूएस के कई प्रमुख शहरों तक थी। 

9 अगस्त 2017: ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे ऐसी भीषण तबाही से गुजरना होगा जैसी अब तक दुनिया ने नहीं देखी होगी। 

29 अगस्त 2017: नॉर्थ कोरिया की इंटरमीडिएट रेंज मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरती हुई नॉर्थ पैसिफिक में जाकर गिरी। 

3 सितंबर 2017: नॉर्थ कोरिया ने अपने छठवें सबसे शक्तिशाली मिसाइल टेस्ट को अंजाम दिया। उत्तर कोरिया ने बताया कि यह एक हाइड्रोजन बम था जिसे ICBM के लिए डिजाइन किया गया था। 

19 सितंबर 2017: ट्रंप ने यूएन की जनरल असेंबली में कहा कि नॉर्थ कोरिया को यूएस पूरी तरह तबाह कर देगा। उन्होंने किम जोंग को रॉकेट मैन बताते हुए कहा कि तानाशाह सुसाइड मिशन पर निकला है। 

22 सितंबर 2017:  किम जोंग ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मानसिक रूप से कमजोर बताया और कहा कि ये शख्स अमेरिका को आग में झोंक देगा। 

29 नवंबर 2017: नॉर्थ कोरिया ने तीसरा ICBM टेस्ट किया जिसकी रेंज वाशिंगटन तक थी। 

1 जनवरी 2018: किम जोंग ने नए साल पर अपने संबोधन में कहा कि उनकी टेबल पर न्यूक्लियर बटन है। जिसके जवाब में ट्रंप ने कहा था कि उनकी टेबल पर बहुत बड़ा और शक्तिशाली न्यूक्लियर बटन है और उनका बटन काम भी करता है। इस दौरान किम जोंग ने दक्षिण कोरिया से अपने रिश्ते सुधारने की बात कही थी। 

9 जनवरी 2018: नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के अधिकारी पनमुनजोम गांव के बॉर्डर पर मिले और इस बात पर सहमत हुए थे कि नॉर्थ कोरिया ओलंपिक के लिए अपने एथलीट और डेलीगेट्स को भेजेगा। 

7 मार्च 2018: किम जोंग के प्योंगयांग दौरे के बाद दक्षिण कोरिया के नेशनल सिक्योरिटी डायरेक्टर चंग इयुई यांग ने कहा कि किम जोंग परमाणु मसले पर अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हैं। 

9 मार्च 2018: डोनाल्ड ट्रंप ने मीटिंग के लिए किम जोंग के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह मुलाकात मई के आखिरी में होगी।
विज्ञापन


18 अप्रैल 2018: ट्रंप ने पुष्टि करते हुए कहा कि CIA चीफ सेक्रेटरी ने किम जोंग से नॉर्थ कोरिया में मुलाकात की। 

21 अप्रैल 2018: उत्तर कोरिया ने कहा कि अब वह और परमाणु मिसाइलों का परीक्षण नहीं करेगा। अब हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। ट्रंप ने इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि यह नॉर्थ कोरिया और दुनिया के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। हमें बड़ी कामयाबी मिली है। आने वाली समिट में मिलने का इंतजार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें