फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी तानाशाह ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, ट्रंप के साथ बातचीत की संभावना

Sat, 26 May 2018 09:42 PM IST
एजेंसी, सियोल
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शनिवार को दोनों देशों को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र में एक-दूसरे से फिर से मुलाकात की। 
विज्ञापन


दोनों के बीच हुई यह मुलाकात शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद हुई जिसमें उन्होंने संभावना जताई कि उत्तर कोरिया के साथ शिखर वार्ता अब भी संभव हो सकती है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ‘ब्ल्यू हाउस’ ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच पनमुंजम के गांव में दो घंटे तक बातचीत का सिलसिला चला। ये दोनों नेता पिछले महीने भी यहीं मिले थे। 
विज्ञापन


दोनों ने आपसी संबंधों को सुधारने की प्रतिबद्धता जाहिर की थी। ब्ल्यू हाउस ने एक बयान में बताया, दोनों ने एक-दूसरे से विचार-विमर्श किया एवं पनमुंजम समझौते को लागू करने के तरीकों और अमेरिका व उत्तर कोरिया के बीच होने वाली मुलाकात को सफल बनाने पर चर्चा की।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें