फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की तैयारी में उत्तर कोरिया

Thu, 14 Apr 2016 10:06 PM IST
एजेंसी/सियोल
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई मीडिया की मानें तो उत्तर कोरिया मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। दक्षिण कोरिया के मुताबिक, शुक्रवार को अपने दिवंगत संस्थापक राष्ट्रपति के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर कोरिया इन मिसाइलों का परीक्षण कर सकता है।
विज्ञापन


योन्हाप न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि उत्तर कोरिया ने करीब तीन सप्ताह पहले अपने पूर्वी तट वोंसान में एक या दो मुसुदान बैलेस्टिक मिसाइल की तैनाती की है। अधिकारी के अनुसार, ‘इस बात की पूरी संभावना है कि उत्तर कोरिया यह परीक्षण किम द्वितीय सुंग के जन्मदिन के आसपास करेगा।’

उत्तर कोरिया 15 अप्रैल को किम का जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाता है। इस दिन अमूमन विशाल सैन्य परेड का आयोजन किया जाता है और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन या मिसाइल परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें