फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप बोले नॉर्थ कोरिया सबसे बड़ी समस्या, जल्द समाधान करना जरूरी

Sun, 05 Nov 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
जापान दौरे पर ट्रंप - फोटो : Reuters
विज्ञापन
एशिया के पहले दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को जापान पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने नॉर्थ कोरिया पर हमला बोला है। ट्रंप ने इस दौरे पर अपने साथ चल रहे रिपोर्टरों से कहा कि नॉर्थ कोरिया इस वक्त सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है और इसे जल्द सुलझाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने पिछली अमेरिकी सरकारों तंज कसते हुए कहा कि बीते 25 सालों में नॉर्थ कोरिया से उतनी सख्ती से नहीं निपटा जितने सख्ती से निपटने की जरूरत थी। ट्रंप ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वो अपने इस दौरे पर कई एशियाई देशों से नॉर्थ कोरिया के मिसाइल प्रोग्राम पर बैन लगाने के लिए चर्चा करेंगे। 

ये भी पढे़ंः चीन के OBOR प्रोजेक्ट को लगेगा झटका, भारत के साथ जापान उठाएगा बड़ा कदम

ट्रंप से जब पूछा गया कि कुछ क्षेत्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि एशिया में आपकी मौजूदगी नॉर्थ कोरिया को उत्तेजक कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करेगी तो इस सवाल पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि 'हम जल्द कुछ ढूंढेंगे।' ट्रंप ने यह भी कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग से भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें