फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सनका किम जोंग उन, बैन के बाद जापान की ओर दागी मिसाइल, प्रशांत महासागर में गिरी

Fri, 15 Sep 2017 12:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : reuters
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया और जापान ने दावा किया है कि शुक्रवार को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से जापान की ओर एक मिसाइल दागी गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर रोक लगाए जाने के बाद उत्तर कोरिया ने एक बार फिर जापान की ओर मिसाल दाग कर दुनिया को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन


फायर कि गई मिसाइल प्रशांत महासागर की तरफ जापान के होक्काइडो के ऊपर से गुजरी, जो कि होक्काइडो से लगभग 2000 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में जा गिरी।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल ने लगभग 3,700 किलोमीटर का सफर तय किया और वह 770 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई तक गई, जो  पिछली बार दागी गई मिसाइल की तुलना में अधिक ऊंचाई पर थी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये मिसाइल प्योंगयांग के नजदीक के एयरपोर्ट से फायर की गई थी।

पढ़ें: उत्तर कोरिया ने फिर दी अमेरिका को धमकी, कहा- देंगे असहनीय दर्द

वहीं  प्रशांत महासागर में तैनात अमेरिकी कमांडिंग अफसर ने कहा कि प्रारंभिक दृष्टि से यह एक मिडिल रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) का परीक्षण लगता है।

वहीं उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (एनओएआरएडी) का कहना है कि इस बैलिस्टिक मिसाइल से उनके लिए कोई खतरा नहीं है। डिफेंस कमांड का कहना है कि इस बैलिस्टिक मिसाइल से गुआम के लिए भी कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की इस हरकत के बाद अमेरिका और जापान के अनुरोध पर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। बता दें कि, 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से  उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें