फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने पांच वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को तोप से उड़ाया

Tue, 28 Feb 2017 06:57 AM IST
एजेंसी/ सियोल
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : file photo
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने सोमवार को कहा कि  उत्तर कोरिया ने पांच वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को विमान भेदी तोपों से उड़ा दिया क्योंकि उन्होंने झूठी रिपोर्ट दी थी, जिससे तानाशाह किम जोंग उन को गुस्सा आ गया था। हालांकि उन्होंने झूठी रिपोर्ट क्या दी थी, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने एक निजी संक्षिप्त बयान में कहा है कि मलयेशियाई जांच में पता चला है कि तानाशाह किम के बड़े चचेरे भाई किम जोंग नाम को जहर देकर हत्या की गई और आगे की जांच की जा रही है। लेकिन दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का दावा है कि किम जोंग नाम की हत्या में उत्तर कोरिया का हाथा था। 

इसे अंजाम देने में उसकी खुफिया एजेंसी सीधे शामिल थे। नाम की 13 फरवरी को मलयेशिया के कुआलालंपुर हवाईअड्डे पर दो महिलाओं ने हत्या कर दी थी। खुफिया एजेंसी ने सांसदों को बताया कि राज्य सुरक्षा प्रमुख किम वान हांगकांग के विभाग से हाल ही में निकाले गए उत्तर कोरिया के पांच अधिकारियों को विमान भेदी तोपों से उड़ा दिया गया क्योंकि उन्होंने तानाशाह किम को झूठी रिपोर्ट दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें