फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ा रहा उत्तर कोरिया कोरिया, इस तरह कमाए करोड़ों डॉलर

Sat, 03 Feb 2018 09:36 PM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
kim jong un
विज्ञापन

प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ाकर उत्तर कोरिया कोयला, लोहा, स्टील और अन्य सामानों का निर्यात कर रहा है। पिछले साल उसने इससे करीब बीस करोड़ डॉलर कमाए। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों के मुताबिक इस बात के भी सुबूत मिले हैं कि बैलिस्टिक मिसाइल और रासायनिक हथियार बनाने के लिए कोरिया, म्यांमार और सीरिया सैन्य सहयोग कर रहे हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरिया पर यूएन ने प्रतिबंध लगाकर रखा है, लेकिन वह करीब-करीब हर सामान का निर्यात जारी रखे हुए है। पिछले साल जनवरी से सितंबर के बीच कोरिया ने निर्यात से करीब बीस करोड़ डॉलर कमाए हैं। अत्याधुनिक तकनीक और रडार को चकमा देने में सक्षम समुद्री जहाज से कोयला चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, रूस और वियतनाम भेजा गया है।
विज्ञापन

 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर पिछले साल प्रतिबंध लगाए थे ताकि उसकी आय में कमी हो और वह सैन्य प्रोग्राम में कटौती करे। छठे परमाणु परीक्षण और कई मिसाइल परीक्षण के बाद से अमेरिका लगातार कोरिया पर प्रतिबंध की मांग कर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें