फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरम पड़े नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग, साउथ कोरिया से बातचीत को हुए तैयार

Fri, 05 Jan 2018 12:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के साथ बिगड़े संबंधों को सुधारने के बीच नॉर्थ कोरिया बातचीत को तैयार हो गया है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि अगर दोनों देशों को बातचीत की संभावनाएं बनानी है तो उनके अधिकारियों की मुलाकात होनी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


दरअसल, कोरिया में शीत ओलंपिक होने हैं और एथलिट्स के हिस्सा लेने को लेकर दोनों देशों में कई वार्ताएं होनी संभव मानी जा रही है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बैठक 9 जनवरी को पैनमुनजोम में हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि सीमा से सटा ये गांव काफी शांत है, हालांकि, यहां भारी मात्रा में सैन्य बल भी मौजूद रहता है।

नॉर्थ कोरिया की ओर से बातचीत के रास्ते खुलने के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। सबसे पहले और अहम यह माना जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया, अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच बढ़ती दोस्ती से बौखलाया हुआ है। किम जोंग दोनों देशों की दोस्ती में दरार लाने के अलावा उन युद्ध अभ्यासों पर भी रोक लगावाना चाहते हैं, जो साउथ चाइना सी में दोनों देश अक्सर करते रहते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रंप ने दिया उत्तर कोरिया के तानाशाह को जवाब- सबसे बड़ा परमाणु बटन तो मेरे पास है...
विज्ञापन


दरअसल, साउथ कोरिया में विंटर ओलंपिक्स होने हैं और इसी वजह से इन युद्ध अभ्यासों पर विराम लगा दिए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से नॉर्थ कोरिया पड़ोसी मुल्क साउथ कोरिया से बातचीत को तैयार हुआ है। हालांक, बातचीत के प्रस्ताव से साउथ कोरिया में बहस शुरू हो गई है और पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें