फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन देशों को दहलाने के लिए नॉर्थ कोरिया ने बनाया 'खतरनाक हाइड्रोजन बम'

Sun, 03 Sep 2017 03:57 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
बम का निरीक्षण करते किम जोंग
विज्ञापन
उत्तर कोरिया का कहना है कि उसने बैलिस्टिक मिसाइल पर लगाए जाने में सक्षम अति उन्नत परमाणु बम विकसित कर लिया है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार सेवा ने देश के नेता किम जोंग उन की नए बम का निरीक्षण करते हुए तस्वीरें जारी की हैं। एजेंसी का कहना है कि ये हाइड्रोजन बम है। उत्तर कोरिया के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


बम को मिसाइल पर लगाने में सफलता हासिल की है या नहीं ?
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियार क्षमताओं को आगे बढ़ाया है, लेकिन अभी ये स्पष्ट नहीं है कि उसने बम को मिसाइल पर लगाने में सफलता हासिल की है या नहीं। सरकारी समाचार सेवा केसीएनए के मुताबिक देश के नेता किम जोंग उन ने परमाणु हथियार इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और हथियारों के विकास के काम को निर्देशित किया।

बम का निरीक्षण करते हुए तस्वीरें भी जारी
रिपोर्ट में कहा गया है कि इंस्टीट्यूट ने हाल ही में अधिक उन्नत परमाणु बम बनाया है। रिपोर्ट में कहा गया, "किम जोंग उन ने बम को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल पर लगाए जाते हुए देखा।" किम जोंग उन के इस बम का निरीक्षण करते हुए तस्वीरें भी जारी की गई हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:- फ्रांस की चेतावनी, 30 दिनों में अमेरिका-यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो जाएगा नॉर्थ कोरिया

रिपोर्ट में कहा गया, "ये एक बहुउद्देश्यीय थर्मोन्यूक्लियर परमाणु बम है जिसके पास महान विनाशक शक्ति है और जिसे ऊंचाई पर भी फोड़ा जा सकता है।"

जापान के प्रधानमंत्री ने इसे बताया था अभूतपूर्व खतरा
हाल के महीनों में उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल परीक्षण किए हैं। ऐसे हथियारों का भी परीक्षण किया गया है जिनकी पहुंच अमरीका तक है। पिछले सप्ताह ही उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से एक मिसाइल दागा था। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसे अभूतपूर्व खतरा बताया था।

पढ़ें:- जेम्स बॉन्ड के 'फैन' ने किया नॉर्थ कोरिया की नाक में दम

उत्तर कोरिया ने प्रशांत महासागर स्थित अमरीकी क्षेत्र गुआम पर भी मिसाइल हमले करने की धमकी दी है। अगस्त में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के विनाश की धमकी दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें