फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया: रक्षा मंत्री को तोप से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री ह्यान यांग चोल को सैकड़ों लोगों के सामने तोप से उड़ा दिया गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने संसद को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहप के मुताबिक सांसदों को बताया गया की 30 अप्रैल को सैकड़ों लोगों के सामने ह्यान यांग को एंटी-एयरक्राफ्ट तोप से उड़ा दिया गया। ऐसा समझा जाता है कि वो उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग यून के प्रति वफादार नहीं थे।

हालांकि इस मामले को लेकर बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन योनहप ने दक्षिणी कोरिया की खुफिया एजेंसी के हवाले से कहा है कि वो किम जोंग यून के एक कार्यक्रम में सो गए थे और कुछ निदर्शों को भी लागू नहीं करवा पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा के मामले

ह्यान 2010 से जनरल के पद पर थे, हालांकि उनके बारे में लोगों के पास जानकारी कम है। उन्होंने दिसंबर 2011 में दिवंगत नेता किम जॉन्ग इल के अंतिम संस्कार के लिए बनी समिति के लिए सेवाएं दी थीं जिससे उनके बढ़े प्रभाव का संकेत मिला था।

वह 2012 में तब रक्षा मंत्री बने जब कई वरिष्ठ अधिकारियों को पद से हटा दिया गया या मौत की सजा दे दी गई जिनमें किम के चाचा चांग सांग टेक भी शामिल थे।

चांग कभी उत्तर कोरिया की दूसरी सबसे प्रभावशाली हस्ती थे। उन्हें दिसंबर 2013 में पार्टी की बैठक के सामने ही गिरफ्तार किया गया। उन पर अपने भतीजे के ख‌िलाफ साज‌िश रचने का आरोप लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें