फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशः एक और ब्लॉगर की गला रेत कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में पुलिस का कहना है कि एक सेक्युलर ब्लॉगर की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। इस साल ये इस तरह की तीसरी घटना है।
विज्ञापन


खबरों में कहा गया है कि अनंता बिजॉय दास पर सिलहट शहर में नकाबपोश लोगों ने हमला किया। दास मुक्तो-मोना वेबसाइट के लिए ब्लॉग लिखते थे। कभी इस वेबसाइट को अवीजीत रॉय चलाते थे जिन्हें इसी तरह फरवरी में राजधानी ढाका में कत्ल कर दिया गया था।
विज्ञापन

चरमपंथियों की हिट लिस्ट में थे

रॉय बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी ब्लॉगर थे जो धार्मिक असहिष्णुता के ख‌िलाफ लिखते थे। इसके अलावा एक अन्य ब्लॉगर वशीकुर रहमान की भी मार्च में ढाका में हत्या कर दी गई थी।

दास के एक दोस्त देबाशीष देबू का कहना है कि वो इस्लामी चरमपंथियों की तरफ से बनाई गई कथित नास्तिक ब्लॉगरों की हिट लिस्ट में शामिल थे।

उन्होंने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "हाल के महीनों में अपने लेखों की वजह से चरमपंथियों की तरफ से धमकियां मिल रही थीं। वो उनकी हिस्ट लिस्ट में थे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें