फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया का अमेरिका पर आरोप, किम जोंग-उन का मारना चाहती है CIA

Sat, 06 May 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
किम जोंग-उन - फोटो : the union
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA पर आरोप लगाया है कि वह उनके तानाशाह शासक किम जोंग-उन की हत्या की साजिश बना रही है। राजधानी प्योंगयांग से उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया कि अमेरिका की CIA के अलावा इस षड्यंत्र में दक्षिण कोरिया की इंटेलिजेंस सर्विस (IS) भी शामिल है। दोनों साथ मिलकर किम जोंग को मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों एजेंसियां बायोकेमिकल हथियार से हमले को अंजाम दे सकती हैं।
विज्ञापन


स्टेट मीडिया के जरिए आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने अपने बयान मे कहा कि CIA और IS ने एक समूह को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें चुपचाप उत्तर कोरिया की सीमा के अंदर भेजा गया है। इस समूह का मकसद हमारे नेता किम जोंग-उन की हत्या करना था।

मंत्रालय का आरोप है कि जून 2014 में रूस में काम कर रहे उत्तर कोरिया के एक नागरिक को भी इस साजिश में शामिल किया गया। मंत्रालय का कहना है कि दोनों खुफिया एजेंसियों ने एक स्थानीय नागरिक को पैसे देकर इस काम के लिए राजी किया। उसका काम रूस से लौटने के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान किम जोंग की हत्या करना था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह उत्तर कोरिया देगा करारा जवाब

किम जोंग उन - फोटो : Getty
मंत्रालय ने ताल ठोककर कहा कि जून 2014 के बाद CIA और IS ने कई बार इस शख्स से संपर्क किया। पिछले महीने उसे यह बताया गया कि हमले में किस बायोकेमिकल हथियार का इस्तेमाल होना है। इसका फैसला CIA ने किया है। साथ ही, यह हथियार उसके पास पहुंचाने की जिम्मेदारी भी CIA की ही होगी।

मंत्रालय ने यह साफ नहीं किया कि उन्हें इस संदिग्ध 'प्लान' की जानकारी कैसे लगी। इसके अलावा मंत्रालय इस उत्तर कोरियाई नागरिक का नाम, समेत कोई जानकारी नहीं दी। इसे पूरे मामले में सरकार के एक्शन पर भी कुछ स्पष्टता से नहीं बताया गया।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि इस साजिश के जवाब में उसने भी पूरे देश में एक ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कोरियन शैली में यह आतंकवाद निरोधी प्रोग्राम अमेरिका के खूफिया संगठन को खत्म करेगा। हालांकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें