उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन
- फोटो : getty images
उत्तर कोरिया ने अमरीका की खुफिया एजेंसी सीआईए पर आरोप लगाया है कि वो दक्षिण कोरिया की इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ मिलकर उनके नेता किम जोंग उन की हत्या की साजिश रच रहा है। उत्तर कोरिया ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सीआईए जैव रासायनिक पदार्थ से किम जोंग उन की हत्या करना चाहती है।
उत्तर कोरिया के सुरक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अमरीका और दक्षिण कोरिया के समर्थन वाले एक आतंकवादी संगठन ने उनके सर्वोच्च नेता पर जैव रासायनिक पदार्थ से हमला करने के एक प्रयास को नाकाम भी किया है।
बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ऐसे आतंकवादियों को ढूंढकर बेरहमी से कुचल देगा। इस बीच उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु बमों और मिसाइलों के परीक्षण को जारी रखने से अमरीका के साथ उसकी जुबानी जंग तेज है। अमरीका इस पर आपत्ति जताते हुए उत्तर कोरिया को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला राष्ट्र बताता रहा है।