फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय झंडा जलाने की कोशिश, लगे भारत विरोधी नारे

Sat, 03 Dec 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में बंदी के तीसरे दिन गैर मधेशी उग्र हो गए। बुटवल में जुलूस निकालकर जाम लगाया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड का पुतला फूंका और भारत विरोधी नारे भी लगाए। बड़ी संख्या में जुटे गैर मधेशियों ने भारतीय झंडे को जलाने का प्रयास किया, लेकिन नेपाल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें रोका और झंडे को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को तीसरे दिन अनिश्चित काल के लिए बंद की घोषणा की। एमाले सहित कुछ दल के कार्यकर्ता और जनता ने संविधान में हो रहे सीमा संशोधन को वापस लेने के लिए चक्का जाम और प्रदर्शन किया। इस दौरान नेपाल के पीएम का पुतला जलाया और भारत विरोधी नारे भी लगाए गए।

आंदोलनकारियों की ओर से भारतीय झंडे को जलाने की कोशिश की जाने लगी। तभी मौके पर मौजूद पुलिस ने सख्ती दिखाई और झंडे को ले लिया। यातायात ठप रहने से लोग परेशान हुए। भैरहवा में भी बंदी रही। यातायात पूरी तरह ठप रहा। वाहन नहीं चले। काठमांडू से माल खाली कर वापस आ रहे एक भारतीय वाहन को प्रदर्शनकारियों ने बुटवल में रोककर उसमें तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें