लीबिया की राजधानी त्रिपोली में एक होटल पर हुए चरमपंथी हमले में कम से कम नौ लोग मारे गए है जिनमें पांच विदेशी नागरिक बताए जा रहे है।
अधिकारियों के अनुसार कई बदूंकधारी कोरिंथिया होटल में घुस आए और वहां रिसेप्शन पर गोलियां बरसाने लगे। होटल के बाहर इन चरमपंथियों ने कार में रखे बम में धमाका भी किया।
अधिकारियों का कहना है मरने वाले पांच विदेशी नागरिकों में एक अमरीका, एक फ्रांसीसी और तीन एशिया के थे। इस हमले में 15 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे जिनमें से तीन की मौत बाद हो गई। हमले के बाद एक बंदूकधारी ने खुद को उड़ा दिया था।
सोशल मीडिया पर इस्लामिक स्टेट की इकाई से जुड़े अकाउंट पर लीबिया में हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है।