फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रसेल्स हमले की नौ अहम बातें

Thu, 24 Mar 2016 12:51 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
इन तीन हमलावरों की तस्वीर की गई है जारी - फोटो : Reuters
विज्ञापन
1- ब्रसेल्स के उत्तर पूर्व में जेवेंटम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोहरे धमाके हुए। एक और धमाका शहर के बीच माएलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुआ, जिसके पास ही यूरोपियन यूनियन की इमारतें हैं।
विज्ञापन


2- ये हमले ब्रसेल्स में 13 नवंबर के पेरिस हमलों के मुख्य संदिग्ध सालाह अब्देस्लाम की गिरफ्तारी के चार दिन बाद किए गए हैं।

3- बेल्जियन ब्रॉडकास्टर RTBF के मुताबिक खालिद एल बकरावी शायद मेट्रो पर हुए हमले का खुदकुश हमलावर था। उसके भाई ब्राहीम को जेवेंटम एयरपोर्ट के सीसीटीवी कैमरे में देखे गए संदिग्धों में से एक माना गया है। काले कपडे पहने दोनों व्यक्ति अपने बाएं हाथों में दस्ताने पहने थे जिससे इन खबरों को बल मिला कि उनमें डेटोनेटर छिपाए गए थे। ब्रसेल्स पुलिस ने हैट पहने दिखे व्यक्ति के लिए वारंट जारी किया, जिसे हफ्ते भर पहले आब्देस्लाम का सहयोगी बताया गया था।

इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली

ब्रसेल्स हमला - फोटो : Getty Images
4- आईएस से जुडी आमाक न्यूज एजेंसी पर जारी एक बयान में इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली और इन्हें "विस्फोटक बेल्टों और डिवाइसों के जरिए किए गए धमाके" बताया।

5- जेवेंटेम एयरपोर्ट पर चेक इन वाली जगह भारतीय समयानुसार सुबह 12.30 बजे एक के बाद एक दो धमाके हुए। एक चश्मदीद ने विस्फोट से पहले गोलियां चलने और अरबी में नारेबाजी की आवाजें सुनने का दावा किया।

6- एक घंटे बाद शहर के बीच मौजूद माएलबीक मेट्रो स्टेशन पर एक धमाका हुआ जिसके पास यूरोपियन यूनियन के कई दफ्तर हैं। हमले के समय तीन डिब्बों वाली ट्रेन स्टेशन से निकल रही थी। बम बीच वाले डिब्बे में फटा था। ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोकी और पहले और आखिरी डिब्बे खाली कराए।
विज्ञापन

मरने वालों की तादाद अभी तक साफ नहीं

- फोटो : BBC
7- तीनों धमाकों में अब तक 30 लोगों से ज्यादा के मारे जाने की खबर है लेकिन मरने वालों की तादाद अभी तक साफ नहीं है। बेल्जियम के स्वास्थ्यमंत्री के मुताबिक एयरपोर्ट पर 11 लोग मारे गए और 81 जख्मी हुए। ब्रसेल्स के मेयर के मुताबिक मेट्रो धमाके में कम से कम 20 लोग मारे गए।

8- बेल्जियम के फैडरल प्रॉसीक्यूटर की चरमपंथ विरोधी शाखा ने हमलों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ब्रसेल्स के आसपास छापेमारी में इस्लामिक स्टेट के झंडे के अलावा कुछ कैमिकल बरामद किए हैं। हमलों के बाद बेल्जियम ने चरमपंथ के खतरे का स्तर सर्वाधिक कर दिया है।

9- ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को ब्रसेल्स की यात्रा न करने की सलाह दी है। जेवेंटम एयरपोर्ट को बुधवार और गुरुवार के लिए बंद कर दिया गया। शहर का मेट्रो रेल यातायात भी बंद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें