फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमा जंगमू विश्व रिकॉर्ड बनाने को कंचनजंगा फतह करने निकलीं

Mon, 21 May 2018 04:39 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एवरेस्ट और लोत्से पर्वत को एक साथ एक ही सीजन में नापने वाली नेपाल की इकलौती पर्वतारोही अब विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा फतह करने निकल पड़ी हैं। 27 वर्षीय नीमा जंगमू को इस अभियान में सफलता मिली, तो वह एक ही पर्वतारोहण सीजन में तीनों सर्वोच्च पर्वतों को फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बन जाएंगी।

विज्ञापन


एक ही सत्र में तीन पर्वतों को नापने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बन जाएंगी नीमा

इमैजिन ट्रेक्स के प्रबंध निदेशक मिंगमा ग्यालजी शेरपा ने बताया कि दोलखा जिले की नीमा इस हफ्ते के आखिर में कंचनजंगा पर्वत की चढ़ाई शुरू करेंगी। शेरपा ने बताया कि इससे पहले नीमा अपने क्लाइंट के गाइड के रूप में एवरेस्ट पर्वत पर 14 मई को पहुंची थीं, जबकि लोत्से पर्वत पर 29 अप्रैल को पहुंचीं। कंचनजंगा और लोत्से नेपाल के क्रमश: दूसरे और तीसरे पर्वत शिखर हैं। इस सत्र में कम से कम 44 पर्वतारोहियों के पांच दल को कंचनजंगा शिखर पर चढ़ाई की अनुमति मिली है।
 
मैं एक ही सीजन में विश्व के तीनों सर्वोच्च शिखर पर चढ़ना चाहती हूं। ऐसा करके मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि नेपाली महिलाएं भी साहस और पक्के इरादों वाली होती हैं। मिंगमा ग्यालजी भी आगे के सफर पर मेरे साथ होंगे। - नीमा जंगमू, पर्वतारोही
विज्ञापन


मकदूनिया के पर्वतारोही की मौत

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान रविवार दोपहर को दक्षिणपूर्वी यूरोपीय देश मकदूनिया के एक पर्वतारोही की मौत हो गई। बेस कैंप के अधिकारियों ने बताया कि हिमालय को शेरपा और पर्वतारोहियों से खाली करवा लिया गया है। बताया जाता है कि ज्योर्गी पेटकोव का हिमालय में कैंप तीन पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

उस वक्त वह अपने अंतिम पड़ाव पर जाने की तैयारी कर रहे थे। वह बिटिश पर्वतारोही दल का हिस्सा थे। अधिकारियों ने बताया कि चट्टान और बर्फ गिरने से एक शेरपा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें