फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया के 94 साल के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया के सबसे उम्रदराज छात्र माने जाने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 94 साल के मोहम्मद मोदिबो बचपन में स्कूल नहीं जा सके थे और व्यापार के सिलसिले में उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा करनी पड़ती थी। जब वो लगभग 85 साल के हुए तब उन्होंने प्राइमरी स्कूल में दाखिला लेने का फैसला किया। हाल ही में उन्होंने कानो शहर के एक माध्यमिक स्कूल में दाखिला लिया था।
विज्ञापन


उनके शिक्षक अब्दुल क़रीम इब्राहिम ने बताया कि मोदिबो बहुत ही शांत स्वभाव और खुश मिजाज़ थे। इब्राहिम कहते हैं, "मोदिबो को अगर क्लास में कुछ समझ नहीं आता था तो वो टीचर या अपने साथ बैठे छात्र से ज़रूर पूछते थे।"

उन्होंने बताया कि मोदिबो यूनिवर्सिटी में भी दाख़िला लेना चाहते थे लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया। शुरुआती ख़बरों में मोदिबो की उम्र 83 वर्ष बताई गई थी, लेकिन उनके परिवार का कहना है कि वो 94 साल के थे।
विज्ञापन


मोदिबो के साथ पढ़ने वाले बच्चे उनके परपोतों के उम्र के थे जो अब उदास हैं। छात्रों के अनुसार मोदिबो ने उन्हें, 'अभी देर नहीं हुई' कहावत का असली मतलब समझाया है। वहीं, गिनीज़ बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार स्कूल में दाखिला लेने वाला सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति कीनिया के 84 वर्षीय किमानी मरुगे थे। दाखिला लेने के पांच साल बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें