फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया: बोर्डिंग स्कूल पर बोको हराम का हमला, बाल-बाल बची सैकड़ों लड़कियों की जान

Tue, 20 Feb 2018 09:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने लड़कियों के बोर्डिंग स्कूल पर हमला कर दिया। यह हमला योबे राज्य के उत्तरपूर्व में हुआ। हालांकि स्कूल के बच्चों और टीचरों ने अपनी समझदारी से सबकी जान बचा ली और वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन


लोकल अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक यह हमला शाम 6 बजे हुआ। आतंकियों का काफिला ट्रकों पर सवार होकर आया था। आतंकी जैसे ही वहां घुसे उन्होंने गोलीबारी और बम विस्फोट करना शुरू कर दिया। 

जिसके बाद स्कूल की लड़कियों ने टीचरों के साथ मिलकर अपनी जान बचायी और वहां से भाग निकलीं। जब आतंकियों के मंसूबे पूरे नहीं हुए तो उन्होंने स्कूल में लूटपाट की। मिली जानकारी के मुताबिक कोई शख्स हताहत नहीं हुआ है। आपको बता दें कि 2014 में बोको हराम ने चिबोक शहर में 200 से ज्यादा स्कूली छात्राओँ का अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें