खासकर युवाओं को यही टेंशन रहती है कि काश एक बढ़िया नौकरी हो
- फोटो : getty
खासकर युवाओं को यही टेंशन रहती है कि काश एक बढ़िया नौकरी हो, आलीशान बंगला हो, गाड़ी हो, रहने की जगह एकदम साफ-सुथरी और कुदरत की गोद में हो।
हम महज ख्याली पुलाव नहीं पका रहे, यकीन मानिए हकीकत में ऐसी जगह ढेरों नौकरियों और सुनहरे अवसरों के साथ लोगों का इंतजार कर रही है।
नौकरियां तो इतनी ज्यादा हैं कि लोग कम पड़ रहे हैं, बाहर से बुलाने पड़ रहे हैं। सस्ते और आलीशान घरों की कमी नहीं है, उनमें रहने के लिए लोग बुलाए जा रहे है।
जगह तो ऐसी है मानो कुदरत ने सारी खूबसूरती वहीं बिखेर दी हो, हरी-भरी वादियों के बीच एकदम शांत और सुहाना वातावरण जहां कोई एकबार जाए तो वहीं बस जाए।
ऐसी जगह पर नौकरियों की भरमार हो तो भला कौन नहीं करना चाहेगा। बेरोजगारी से जूझ रहे शख्स के लिए तो ऐसा मौका किसी वरदान से कम नहीं।
पक्की नौकरी, आलीशान घर, और ढेरों खुशियों से भरी जगह ख्वाबों में नहीं बल्कि इसी दुनिया में है, अगली स्लाइड में देखिए।
1000 पदों पर नौकरियां खाली हैं यहां
- फोटो : theguardian.com
नौकरियों की भरमार, खाली घरों की लंबी कतार और लोग कम। ये सुनकर आपको हैरानी भले ही हो, लेकिन सच है। दरअसल, मामला न्यूजीलैंड के एक कस्बे का है जहां कुदरत ने तो छठा बिखेरी ही है, इलाके में नौकरियों की भी कमी नहीं है।
यहां तक की हरे-भरे इलाके में बने सैकड़ों आलीशान घर उनमें रहने वालों का इंतजार कर रहे हैं।
द गार्जियन की खबर के मुताबिक न्यूजीलैंड के क्लाचा जिले के कैटांगटा कस्बे में करीब 1000 पदों पर नौकरी के लिए लोग चाहिए। क्लचा के मेयर ब्रायन काडोगन के मुताबिक खाली पदों पर काम करने के लिए स्थानीय लोगों की योग्यता मैच नहीं करती। मेयर के मुताबिक कस्बे में केवल दो जवान लड़के ही बेरोजगार हैं।
क्लचा में मुख्यतौर पर डेयरी और फ्रीजिंग वर्क्स के प्लांट लगे हैं। कई वर्षों तक यहां ड्यूनडिन से लोग काम करने आते रहे हैं। ड्यूनडिन इस इलाके से करीब घंटे भर की दूरी पर है।
एकदम सस्ते मिल रहे हैं आलीशान घर
- फोटो : pti
इलाके में कीवियों के पास घर-मकान हैं, लेकिन पर्याप्त रोजगार के अभाव में तंगहाल जीवन काट रहे हैं। इलाके की तंगहाली दूर करने के लिए मेयर और स्थानीय लोगों ने मंत्रणा करके एक इश्तेहार निकाला। इश्तेहार में बताया गया कि शहर की भागम-भाग से दूर प्रकृति की गोद में स्थित सुरम्य कैंटागटा में नौकरियां ही नौकरियां है। बहुत सस्ते दामों आलीशान घर उपलब्ध हैं, इसलिए जो लोग जीवन का लुत्फ लेना चाहते हैं उनका स्वागत है।
इस इश्तेहार ने धमाल मचा दिया। क्लचा के मेयर की मानें को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इश्तेहार पढ़ने के बाद कैंटागटा में रहने और नौकरी करने की इच्छा जताई है। भारी मात्रा में लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए हैं। किसान, साहूकार सब यही प्लान कर रहे हैं कि कैंटागटा आने वाले लोगों को कैसे डील किया जाए। कुछ का मानना है कि आगले कुछ वर्षों के बाद यहां की सूरत एकदम बदल जाएगी।
कैंटागटा में रहने के लिए इच्छुक लोगों में कुछ की राय ये भी है कि ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने की वजह से वे न्यूजीलैंड का ये सुदूर और शांत इलाका चुन रहे हैं।