फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब न्यूजीलैंड ने वीजा नियम किए कड़े, बढ़ी भारतीयों की मुश्किलें

Thu, 20 Apr 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
माइकल वुडहाउस - फोटो : getty images
विज्ञापन
भारतीयों सहित विदेशी कामगरों की उम्मीदों का हब रहे अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब न्यूजीलैंड ने भी कुशल आप्रवासियों के लिए वीजा नियम कड़े कर दिए हैं। न्यूजीलैंड ने बुधवार को घोषणा की कि  कुशल विदेशी वर्कर्स के लिए नियम कड़े किए जा रह हैं। क्योंकि न्यूजीलैंड में आव्रजन संख्या उच्च स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- H1-B वीजा नियम से 150 अरब डॉलर के भारतीय IT उद्योग को बड़ा झटका
न्यूजीलैंड के आप्रवासन मंत्री माइकल वुडहाउस ने भाषण में कहा कि सरकार को इसके लिए अफसोस नहीं है कि विदेशी वर्कर्स पर निर्भर उद्योगों को विदेश से भर्ती करने में मुश्किलें हो रही हैं। वुडहाउस ने कहा कि हम पूरी तरह से कीवी फर्स्ट (न्यूजीलैंड के लोग) के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन संख्या को नियंत्रित करेगा और आप्रवासियों की गुणवत्ता में भी सुधार करेगा। 

यह भी पढ़ें- मेट्रो में घूमे-मंदिर में पूजा की...ऑस्ट्रेलिया पहुंच PM ने दिया झटका, खतरे में इंडियंस की जॉब
यह छह महीने में दूसरी बार है जब न्यूजीलैंड ने अपने आप्रवासन नियमों को कड़ा किया है। इस वक्त न्यूजीलैंड के लोग आव्रजन दर में बढ़ोतरी को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस साल फरवरी के आखिर में आव्रजन की संख्या न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड 71,300 लोगों तक पहुंच गई, जो कि न्यूजीलैंड की 4.8 मिलियन लोगों की कुल आबादी के 1.5 प्रतिशत के बराबर है। न्यूजीलैंड में नए प्रवासी सबसे ज्यादा तादाद में चीन, भारत और यूके से आ रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें