फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड की खातिर बोरे में बंद होकर की तैराकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने की उम्मीद में एक बुल्गारियाई व्यक्ति ने बोरे में बंद होकर दो किलोमीटर तक तैराकी की।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक जेन पेत्कोव को मैसेडोनिया की ऑरिड झील को पार करने में करीब पौने तीन घंटे लगे।

आयोजक सासो तोकोव ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि 59 वर्षीय पेत्कोव के हाथ और पैर उनके शरीर से बांध दिये गए थे और उन्होंने डॉल्फिन की तरह पीठ के बल तैराकी की।
विज्ञापन


मैसेडोनिया के मीडिया के मुताबिक़ तैराकी की उनकी औसत रफ्तार 0.7 किमी प्रति घंटे थी।

पेत्कोव ने अपना अभियान पूरा करने के बाद कहा, ''पहले एक किमी में मुझे बहुत ठंड लगी लेकिन इसके बात सबकुछ ठीक रहा। कोई भी समस्या नहीं हुई।''

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

पेत्कोव ने कहा, ''अगर पानी गरम होता तो मैं दस किमी या उससे भी ज्यादा तैर सकता था।''

आयोजकों ने बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में आधिकारिक रूप से शामिल किए जाने के लिए उन्होंने इस तैराकी प्रदर्शन को विधिवत रिकॉर्ड किया है।

हालांकि पेत्कोव द्वारा तय की गई दूरी और समय को लेकर स्थानीय  मीडिया में विरोधाभासी खबरें हैं। असमान्य गतिविधियों को पंजीकृत करने वाली संस्था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें