फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास के बाहर हमला

Fri, 13 Sep 2013 01:25 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात में शुक्रवार की सुबह अमरीकी वाणिज्य दूतावास के बाहर एक भारी विस्फोट हुआ है। यह हमला तालिबान ने किया है।
विज्ञापन


तालिबान ने बीबीसी को बताया है कि एक आत्मघाती हमलावर ने कार में सवार होकर ये विस्फोट किए और इसके बाद दूसरे लड़ाकों ने भवन पर हमला बोल दिया।

विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में अफगान पुलिसकर्मियों और एक स्थानीय सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है, हालांकि दूतावास के सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 17 नागरिक घायल हुए हैं।

अफगान सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरंभिक विस्फोट से अमरीकी वाणिज्य दूतावास के बाहरी सुरक्षा घेरे को नुकसान पहुंचा। इसके चलते हमलावर परिसर के अंदर प्रवेश करने में कामयाब हो गए और दूतावास के भवन की ओर गोलियाँ दागने लगे।
विज्ञापन


नाटो की अगुवाई वाले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने ट्वीट किया है कि वाणिज्य दूतावास सुरक्षित है और "सभी दुश्मनों को मार दिया गया है।"

ट्वीट में बताया गया है कि मौके पर आईएसएएफ और अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल के जवान मौजूद हैं।

बीबीसी के डेविड लॉयन ने काबुल से बताया कि यह हमला अमरीका पर हुए 9/11 हमले की बरसी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे पता चलता है कि 9/11 के 12 साल बाद भी विद्रोही अफ़ग़ानिस्तान में गड़बड़ी फैलाने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन


जानमाल का नुकसान

हेरात में सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी में दो अफगान सैनिक मारे गए।

हमारे संवाददाता ने बताया कि हमले में दो अफगान पुलिस और एक स्थानीय सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित कुल 17 नागरिक घायल हुए हैं।

हेरात ईरान की सीमा के करीब है और यह इलाका हाल के दिनों में आमतौर से शांतिपूर्ण रहा है।

इस महीने की शुरुआत में क्लिक करें तालिबान ने पूर्वी अफगानिस्तान के तोरखम में अमरीकी छावनी पर हमला किया था। लंबे समय तक चली इस गोलीबारी की घटना में तीन विद्रोहियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें