फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम देउबा बोले- आजादी के बाद भारत के विकास का लाभ नेपाल को मिला

Sat, 12 Aug 2017 06:05 PM IST
एजेंसी/ काठमांडू
विज्ञापन
शेर बहादुर देउबा, पीएम नेपाल
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा ने भारत के लोगों को 70 साल की आजादी के दौरान मिली उपलब्धियों के लिए बधाई दी और कहा कि नेपाल को भारत के साथ ऐतिहासिक रिश्तों से काफी लाभ मिला है। 
विज्ञापन


देउबा के हवाले से नेपाल के प्रमुख समाचार पत्र हिमालयन टाइम्स ने आज कहा कि उनकी सरकार ने भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करना प्राथमिकता में शामिल किया है। नेपाली पीएम भारत की 70वीं स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर इंडिया हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

नेपाल के पीएम देउबा पहले विदेश दौरे पर 23 अगस्त को पहुंचेंगे भारत

नेपाल में भारत के राजदूत मनजीत सिंह पुरी ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की जिसमें विदेशमंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं। इस अवसर पर देउबा ने अपनी आगामी भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में उनके समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर कई उम्मीदें जताईं। कार्यक्रम को दौरान सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत दुनिया में एक बड़ा लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि एक सफल प्रजातंत्र भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें