फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेम्तसोव हत्याकांड: 'पुतिन ही जिम्मेदार'

विज्ञापन
विज्ञापन
रूसी विपक्षी नेता बोरिस नेम्तसोव की बेटी ने अपने पिता की हत्या के लिए 'राजनीतिक रूप से' रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


झाना नेम्तसोवा ने बीबीसी से हुई बातचीत में कहा है कि उनके पिता की लड़ाई सिर्फ पुतिन से थी किसी और से नहीं। पुतिन और उनकी यूक्रेन नीति के आलोचक रहे नेम्तसोव की 27 फरवरी को मॉस्को में गोली मार कर हत्या कर दी गई।

राष्ट्रपति पुतिन ने इस हत्या की कड़ी निंदा की, लेकिन नेम्तसोव की बेटी ने इसके लिए पुतिन पर ही ऊंगली उठाई है। झाना नेम्त्सोवा ने कहा, "वो पुतिन के आलोचक थे, उनकी लड़ाई पुतिन से थी, न कि किसी और से।"
विज्ञापन
विज्ञापन

'राजनीतिक रूप से पुतिन जिम्मेदार'

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अपने पिता की हत्या के लिए पुतिन को ज‌िम्मेदार मानती हैं तो नेम्तसोवा का जवाब था, "हां, राजनीतिक रूप से।"

झाना नेम्तसोव का कहना है कि मामले की छानबीन के सिलसिले में अभी तक किसी अधिकारी ने उनसे संपर्क नहीं किया है। इस सिलसिले में रविवार को चेचन मूल के दो लोगों पर आरोप तय किए जबकि तीन अन्य लोगों को हिरासत में रखा गया है।

हालांकि मामले के एक मुख्य संदिग्ध जाउर दादएफ ने बुधवार को कहा कि उन्होंने दबाव में जुर्म कबूला है। एक रूसी मानवाधिकार कार्यकर्ता आंद्रे बाबुश्किन बुधवार को संदिग्धों से मिले, जिसके बाद उन्होंने उनका उत्पीड़न होने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें