फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति को शरण?

Thu, 14 Feb 2013 09:11 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद की गिरफ़्तारी का वॉरंट जारी होने के बाद नाशीद राजधानी माले में स्थित भारतीय दूतावास में ही मौजूद हैं। वहां उन्होंने भारतीय राजदूत डीएम मुलै से मुलाक़ात की है।
विज्ञापन


इधर भारतीय विदेश मंत्री सलमान ख़ुर्शीद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा है कि अभी तक नाशीद की ओर से शरण की मांग नहीं की गई है।

भारतीय दूतावास से ही उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर संदेश लिखते हुए कहा कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं।

उधर उनकी पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि नाशीद तब तक भारतीय दूतावास में ही रहेंगे जब तक उनकी गिरफ़्तारी के वॉरंट के ख़िलाफ़ उनकी अपील पर कोई फ़ैसला नहीं आ जाता।

दूतावास
उधर दंगा निरोधक पुलिस दस्ता भारतीय दूतावास के इर्द-गिर्द मौजूद है। नाशीद पर आरोप है कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए अधिकारों का दुरुपयोग किया। इस मामले में जब वह अदालत में पेश नहीं हुए तो एक अदालत से उनकी गिरफ़्तारी का आदेश जारी हुआ।
विज्ञापन


अब चूंकि नाशीद भारतीय दूतावास में मौजूद हैं इसलिए पुलिस बल किसी भी सूरत में वहां नहीं जा सकता। ऐसे में पुलिस के पास सिवाय इंतज़ार के कोई चारा भी नहीं है।

नाशीद को पुलिस विद्रोह के बीच पिछले साल फ़रवरी में सत्ता छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने उस समय कहा था कि ये विद्रोह पूर्व राष्ट्रपति मॉमून अब्दुल ग़यूम के इशारे पर किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें