फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी कोरिया कांग्रेस में किम जोंग ने परमाणु परीक्षण के लिए अपने देश की तारीफ की

Sat, 07 May 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
‌किम जोंग - फोटो : getty
विज्ञापन
उत्तर कोरिया कांग्रेस में नेता किम जोंग उन ने देश में हुए परमाणु परीक्षणों को देश की सफलता बताया है। देश भर के हजारों प्रतिनिधियों के सामने किम जोंग उन उत्तरी कोरिया कांग्रेस के आयोजन पर यह बात कही। इस साल उत्तर कोरिया ने चौथे परमाणु परीक्षण किया और स्पेस रॉकेट को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया।
विज्ञापन


36 साल में पहली बार ऐसी कांग्रेस का आयोजन किया गया। दुनिया भर से 100 से ज्यादा पत्रकारों को इस कांग्रेस में आमंत्रित किया गया। पर इन पत्रकारों को उस जगह पर आने से रोक दिया जहां पर उत्तर कोरिया कांग्रेस का प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

वहां पर मौजूद पत्रकारों को किम जोंग उन के भाषण की जानकारी टेलीविजिन के जरिए प्राप्त हुई जिसमें दिखाया जा रहा है कि वो एक पूरे भरे हुए हाल को संबोंधित किया। किम जोंग उन ने कहा कि इस साल हमारी सेना और लोगों ने बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस साल हमने पहला हाइड्रोजन बम टेस्ट और अर्थ आर्ब्जवेशन सेटेलाइट क्वानगयांगसांग-4 को लांच किया। यह उत्तर कोरिया वर्कर्स पार्टी की सातवीं बैठक थी जिसमें राजनीतिक और आर्थिक बदलावों की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें