फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द सुलझेगा एमएच 370 का रहस्य?

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट का कहना है कि एमएच 370 का रहस्य जल्द ही सुलझ जाएगा। मलेशिया का कहना है कि रीयूनियन द्वीप पर मिला विमान का मलबा एमएच 370 का ही है। प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने कहा है कि फ़्रांस में मलबे की जांच कर रहे विशेषज्ञ इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि ये मलबा लापता उड़ान एमएच 370 का ही है।
विज्ञापन


हालांकि विशेषज्ञों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और कहा है कि बहुत संभव है कि ये मलबा मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान का ही हो। ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि उसे विश्वास है कि खोज सही इलाक़े में चल रही है। तभी से इसे खोजने के लिए व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पिछले सप्ताह विमान के पंख का हिस्सा हिंद महासागर में फ़्रांसीसी द्वीप रीयूनियन आइलैंड पर मिला है और इसकी जाँच फ़्रांस में की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

रहस्य से पर्दा उठाने के करीब

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट का कहना है, "मलबा मिलने से ये संकेत मिल रहा है कि विमान लगभग वहीं पहुँचा है जहाँ हमें लग रहा था कि यह होगा।" उन्होंने कहा, "इससे यह कहा जा सकता है कि पहली बार हम इस रहस्य से पर्दा उठाने के क़रीब पहुँच गए हैं।"

विमान में सवार अधिकतर यात्री चीन के थे। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के नेतृत्व में खोज अभियान अभी जारी रहेगा। 239 यात्रियों के साथ क्वालालंपुर से बीजिंग जा रही मलेशिया एयरलाइन की उड़ान संख्या एमएच 370, 8 मार्च 2014 को रडार से लापता हो गई थी। विमान में सवार ज़्यादातर लोग चीन के नागरिक थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें