फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार ने रोहिंग्या दुर्व्यहार पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट खारिज की

Wed, 29 Aug 2018 01:24 PM IST
भाषा, यांगून
विज्ञापन
रोहिंग्या
विज्ञापन

रोहिंग्या के खिलाफ म्यांमार  की सेना पर नरसंहार के आरोप लगाने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक जांच रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये इस देश ने आज इसे खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


पिछले साल सैन्य कार्रवाई में 70,000 से अधिक मुस्लिम अल्पसंख्यकों को बांग्लादेश जाने के लिए विवश करने के सिलसिले में इस सप्ताह म्यामां भारी दबाव में आ गया है।

संयुक्त राष्ट्र की तथ्यान्वेषी टीम ने सोमवार को रिपोर्ट में कहा कि बड़े पैमाने पर मानवता के खिलाफ नरसंहार और अपराधों के सबूत हैं।

मंगलवार देर रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक सत्र में अमेरिका सहित कई देशों ने म्यांमार के सैन्य नेताओं से अंतरराष्ट्रीय न्याय का सामना करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि म्यांमार  ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मिशन और इसके तथ्यों को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें