फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक ने म्यांमार सेना प्रमुख समेत 20 को किया प्रतिबंधित

Tue, 28 Aug 2018 06:19 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक ने म्यांमार के सेना प्रमुख जनरल हालैंग समेत 20 लोगों व अन्य संगठनों के खाते बंद कर दिए हैं। फेसबुक का कहना है कि प्रतिबंधित सैन्य अफसरों व अन्य संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर नफरत भरे लेख और फर्जी खबरें पोस्ट की जा रही थीं। कंपनी ने यह कदम गलत सूचनाओं का प्रसारण रोकने के मकसद से उठाया है।  म्यामांर में जातीय व धार्मिक संघर्ष को बढ़ावा देने, खास तौर से अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय के प्रति घृणा को प्रोत्साहन देने के लिए फेसबुक का काफी इस्तेमाल हो रहा था। इस कारण फेसबुक की भी काफी आलोचना हो रही थी।

विज्ञापन


म्यांमार में सेना के उग्रवाद विरोधी अभियान के कारण पिछले एक वर्ष में रखाइन प्रांत से करीब 7,00,000 रोहिंग्या मुस्लिम देश छोड़ने को मजबूर हुए हैं। फेसबुक के मुताबिक इन सैन्य अफसरों से संबंधित 18 फेसबुक खाते, 52 पेज और एक इंस्टाग्राम खाते को ब्लॉक किया गया है। साथ ही, उन पर पोस्ट की गई सामग्री को भी हटा दिया गया है।

अधिकृत जानकारी के मुताबिक इन सभी पेजों व खातों को करीब 1.20 करोड़ लोग फॉलो कर रहे थे। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के लिए काम कर रहे जांचकर्ताओं की रिपोर्ट ने आरोप लगाया गया है कि फेसबुक नफरत फैलाने वाले लोगों के लिए एक उपयोगी साधन रहा है। बता दें कि सोमवार को संयुक्त राष्ट्र जांचकर्ताओं द्वारा जारी रिपोर्ट के बाद फेसबुक ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें