फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने पूछा हिजाब उतार दूं? पिता ने दिया ऐसा जवाब कि हो रही वाहवाही

Wed, 19 Apr 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक किशोरी का अपने पिता से हिजाब पर सवाल पूछने का मैसेज आजकल खूब वायरल हो रहा है। पेन्सिलवेनिया की रहने वाली लामया अलशहरी ने अपने पिता से हिजाब को लेकर सवाल पूछा। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- HS पनाग पर अभिजीत का विवादित ट्वीट, काटजू ने गधे से जोड़कर ली चुटकी

किसी ने लामया को मैसेज करके कहा था कि अगर वो हिजाब पहनना बंद कर देती है तो उसके पिता अपना आपा खो देंगे। इसपर लामया ने अपने पिता से ही पूछने की ठानी। लामया ने अपने पिता को मैसेज किया कि क्या मैं हिजाब पहनना बंद कर दूं। इस पर पिता का जो जवाब आया उसपर हर कोई उनकी वाहवाही कर रहा है।

इस सवाल के जवाब में लामया के पिता ने लिखा कि मेरी प्यारी इसका फैसला मैं नहीं कर सकता। मैं क्या कोई भी मर्द इसका फैसला नहीं कर सकता। तुम्हें अगर यही ठीक लगता है तो ऐसा ही करो। मैं हर फैसले में तुम्हारे साथ हूं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- आपको पता है पीएम मोदी खुद को टेंशन फ्री आखिर कैसे रखते हैं?

अपने पिता के जवाब को लामया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसे अब तक तीन लाख लोग लाइक कर चुके हैं और डेढ़ लाख से ज्यादा बार इसे रि-ट्वीट किया गया है। 
विज्ञापन


लामया के इस पोस्ट पर एक तरफ लोग उसके पिता कि जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने उसकी ट्वीट पर नकारात्मक कमेंट भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें