ब्रिटेन के एक नवविवाहित दंपति को अमेरिका में हवाईअड्डे पर रोक लिया गया क्योंकि वे मुस्लिम थे। 26 घंटे के बाद उन्हें निर्वासित कर दिया गया है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 29 वर्षीय नताशा पोलिताकिस और उनके पति 32 वर्षीय अली गुल ने लॉस एंजिलिस, हवाई और लास वेगास की दो हफ्ते की यात्रा के लिए 7000 पाउंड भुगतान किए थे।
लॉस एंजिलिस हवाईअड्डे पर एक दिन से ज्यादा बिताने के बाद उन्हें वापस ब्रिटेन लौटना पड़ा। दंपति को मुस्लिम होने की वजह से अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया। साथ ही उनके सभी सामानों को भी जब्त कर लिया गया। सिर्फ उन्हें मोबाइल फोन वापस कर दिया गया।
दंपति हनीमून मनाने के लिए अमेरिका गए थे। रिपोर्ट के अनुसार दोनों को संदेह के आधार पर हवाईअड्डे पर रोका गया क्योंकि नताशा के पति नाम तुर्किश मूल का था। बहरहाल, अली एक ब्रिटिश नागरिक हैं और उनके बाद ब्रिटिश पासपोर्ट था।
नताशा ने कहा कि जब हमें हवाईअड्डे पर रोक लिया गया और अमेरिका में नहीं प्रवेश दिया गया। इससे हम हैरान रहे गए। हम एक नवविवाहित दंपति हैं और हनीमून के लिए अमेरिका गए थे। हमें उम्मीद नहीं थी कि हमें वापस भेज दिया गया। हमारे साथ अपराधियों की तरह व्यवहार हुआ जबकि हमारे पास सभी वैध दस्तावेज थे और हमने उनके सभी सवालों का जवाब दिया।