फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: नस्ल भेद को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे लोग, तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने रौंद दिया

Sat, 12 Dec 2020 03:53 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयार्क
विज्ञापन
मैनहट्टन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ शुक्रवार (11 दिसंबर) शाम करीब 4 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू प्रदर्शन कर रहे 50 लोगों के बीच आ घुसी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क शहर की पुलिस और स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस मामले में महिला चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा

न्यूयॉर्क शहर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला चालक से पूछताछ की जा रही है। यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मिडटाउन मैनहट्टन के सटे मुर्रे हिल के पास थर्ड एवेन्यू में हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में किसी भी शख्स के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है। 

कार ने छह लोगों को मारी टक्कर

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को टक्कर मारी थी। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को अस्पताल ले जाया गया? वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा है कि तेज रफ्तार कार ने कुछ लोगों और साइकिल सवारों को टक्कर मारी थी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कार को घेर लिया था। हालांकि, न्यूज एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


इस वजह से हो रहा था प्रदर्शन

पुलिस और स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह प्रदर्शन ब्लैक लाइव्स के मामले को लेकर रंग-भेद विरोधी संगठनों द्वारा आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त न्यूज एजेंसी का फोटोग्राफर मौके पर मौजूद था। उसने बताया कि न्यूजर्सी की जेल में भूख हड़ताल करने वाले नौ प्रवासियों के समर्थन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जा रहा था। ये प्रवासी अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी की हिरासत में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें