फेसबुक की एक तस्वीर से काबुल की एक 25 वर्षीय शादीशुदा महिला का कॉलेज जाने का सपना पूरा हुआ है। जहांतप अहमदी नाम की इस महिला के परिवार में एक पति और पांच साल से छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। अहमदी का पति लिख-पढ़ नहीं सकता है। अहमदी का सपना शिक्षिका बनने का था।
दरअसल फेसबुक पर वायरल हो रही अहमदी की तस्वीर में वह एक क्लासरूम के फर्श पर बैठकर परीक्षा दे रही है और अपनी दो साल की सोई हुई बच्ची को गोद में रखकर आंचल से ढका हुआ है।
इस तस्वीर को एक शिक्षिका द्वारा फेसबुक पर अपलोड किया गया है। अहमदी 15 मार्च को अपने पति के साथ जयपुर की यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा के लिए गई हुई थी।