फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र: झड़पों में 100 से ज्यादा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्र में सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच काहिरा में हिंसक झड़पों में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन


मुर्सी समर्थकों और विरोधियों का प्रदर्शन देश के अलग-अलग हिस्सों में रात भर जारी रहा।

घटनास्थल पर बने अस्थायी अस्पताल के डॉक्टर ने बीबीसी को बताया कि मृतकों के अलावा 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि ताजा झड़पें क्या सुरक्षा बलों की तरफ से इलाका खाली कराने की कोशिश में हुई हैं।

बीबीसी संवाददाता के अनुसार ऑटोमेटिक बंदूकों की आवाज अभी भी सुनी जा सकती है। इलाके में आंसू गैस के गोलों का भारी मात्रा में प्रयोग किया गया है।

मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रवक्ता जेहद अल-हद्दाद ने समाचार एजेंसी रॉयटर को बताया, “वे लोगों को घायल करने के लिए नहीं बल्कि मारने के लिए गोली चला रहे हैं।”

अलेक्जेंड्रिया में भी झड़पें
मिस्र के एक अन्य शहर अलेक्जेंड्रिया में भी झड़पों की खबर आई है, जहां दो धड़ों के बीच हुई झड़प में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।

सेना प्रमुख जनरल अब्दुल फतह अल सीसी ने सड़कों पर जमा लोगों से सेना को समर्थन देने की अपील की है।

बीबीसी संवाददाता क्वेंटिन समरविले के अनुसार हिंसा की ताजा घटनाएं मस्जिद रब्बा अल अदाविया के आसपास हो रही हैं। सड़कों पर खून के धब्बे नजर आ रहे हैं।

मिस्र में सेना की ओर से नामित गृहमंत्री मोहम्मद इब्राहीम ने शनिवार को कहा कि स्थानीय नागरिकों ने छावनी के बारे में शिकायतें की हैं। “एक महीने से जारी मुर्सी समर्थकों के धरने को जल्द से जल्द और कानूनी तरीके से समाप्त करवाया जाएगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें