फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब मांग: ‘बिना कुछ किए, सरकार दे हर महीने डेढ़ लाख रुपये’

Mon, 06 Jun 2016 01:38 AM IST
एजेंसी/ जिनेवा
विज्ञापन
दुनिया में पहली बार स्विट्जरलैंड में नागरिकों के लिए नियमित बेशर्त आय की उठाई जा रही मांग - फोटो : Reuters
विज्ञापन
बिना कुछ किए और दिए, आपके बैंक खाते में हर महीने अगर सरकार करीब डेढ़ लाख रुपये डाले, तो कैसा हो। स्विट्जरलैंड में कुछ ऐसी ही मांग के लिए वोटिंग कराई जा रही है। यहां एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसमें सरकार से मांग की जा रही है कि अगले पांच सालों तक देश के हर नागरिक को हर महीने एक नियमित आय सरकार की तरफ से दी जाए। इसके लिए रविवार को बाकायदा वोटिंग करवाई गई और लोगों से पूछा गया कि क्या वह बिना कुछ किए और दिए, यह आय प्राप्त करना चाहेंगे।
विज्ञापन


दुनिया में पहली बार स्विट्जरलैंड में ऐसा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सरकार से मांग की जा रही है कि देश के हर नागरिक को हर महीने बिना किसी शर्त के एक नियमित आय दी जाए। बेशर्त आय (यूबीआई) नाम से चलाए जा रहे इस अभियान के लिए सरकार के विरोध के बावजूद रविवार को वोटिंग हुई। शाम तक वोटिंग चलती रही। इस अभियान में हर वयस्क के लिए जहां प्रति महीना करीब डेढ़ लाख रुपये (2500 डॉलर) देने की मांग की जा रही है, तो वहीं हर बच्चे को करीब 42 हजार रुपये (625 स्विस फ्रैंक्स) नियमित आय देने की बात कही जा रही है।

हालांकि स्विस सरकार के साथ ही विशेषज्ञ भी इस अभियान का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि बेशर्त नियमित आय हर महीने नागरिकों को देना देश को बरबाद कर सकता है और लोग अपनी नौकरी छोड़कर घर बैठ सकते हैं। भले ही इस अभियान के सफल होने की उम्मीद न के बराबर है, लेकिन लोग इसके लिए वोटिंग बढ़-चढ़कर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें