फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र: संसदीय चुनाव की तारीखों का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी ने देश में संसदीय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


मोहम्मद मोरसी के अनुसार अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में संसदीय चुनाव कराए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्वारा दिए गए एक आदेश के अनुसार आम चुनावों के लिए मतदान 27 अप्रैल से शुरू होगा और जून महीने के अंत तक चलेगा।

जैसा कि पहले के चुनावों के दौरान हुआ है इस बार भी चुनाव के लिए मतदान कई चरणों में होगा, क्योंकि चुनाव अधिकारियों की संख्या में काफी कम है।

विशेषज्ञों के अनुसार मोहम्मद मोरसी और उनके मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन को उम्मीद है कि देश में संसदीय चुनाव कराए जाने के फैसले से उनके खिलाफ उठ रही आवाजें और सड़कों पर हो रहे प्रदर्शन पर रोक लगाएगी।

संविधान
पिछले साल के दिसंबर महीने में ही मिस्र में इस्लामी समर्थित नए संविधान को अपनाया गया था, हालांकि इस पर कई गुटों के अधिकारों की रक्षा ना कर पाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्र का समाज राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के इस्लामी समर्थकों और उदारवादी विपक्षियों के बीच बंटा हुआ है। इस विभाजन और गहरे मतभेद के कारण मिस्र में लंबे समय से तनाव, असुरक्षा और आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुई है।

राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार 6 जुलाई को मिस्र में नई संसद का गठन हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें