फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार डाले 300 मगरमच्छ, भीड़ ने लिया एक व्यक्ति की मौत का बदला

Mon, 16 Jul 2018 05:18 PM IST
एजेंसी, इंडोनेशिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

इंडोनेशिया में मगरमच्छ के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने प्रतिशोध की आग में करीब 300 मगरमच्छों को मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छों को मारने की यह घटना शनिवार को पापुआ प्रांत में मगरमच्छ का शिकार हुए शख्स के अंतिम संस्कार के बाद घटी। 

विज्ञापन


पुलिस और संरक्षण अधिकारियों ने बताया कि 48 वर्षीय सुगिटो अपने पशुओं के चारे के लिए घास ढूंढने गया था। उसी समय वह मगरमच्छों के एक बाड़े में गिर गया। उसी दौरान एक मगरमच्छ ने उसके एक पैर को काट लिया और एक मगरमच्छ के पिछले हिस्से से टकराकर उसकी मौत हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि आवासीय इलाके के पास फार्म की मौजूदगी को लेकर गुस्साए रिश्तेदार और स्थानीय निवासी स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे। स्थानीय संरक्षण एजेंसी के प्रमुख बसर मनुलांग ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि फार्म मुआवजा देने को तैयार है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इससे अंसतुष्ट भीड़ चाकू, छुरा और खुरपा लेकर फार्म पहुंच गई और चार इंच लंबे बच्चों से लेकर दो मीटर तक के 292 मगरमच्छों को मार डाला। पुलिस और संरक्षण अधिकारियों का कहना था कि वह इस भीड़ को रोक पाने में असमर्थ थी। अधिकारियों ने कहा कि वे इसकी जांच कर रहे हैं और आपराधिक आरोप भी तय किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें