फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विमान की खोज अहम मोड़ पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया के कार्यवाहक परिवहन मंत्री ने कहा है कि मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान की समुद्र के नीचे खोज का काम शनिवार और रविवार को अपने मुक़ाम पर पहुँच सकता है।
विज्ञापन


हिशामुद्दीन हुसैन ने कहा कि समुद्र के अंदर खोज कर रही पनडुब्बी अगले हफ़्ते तक अपना काम पूरा कर सकती है।

हालांकि पनडुब्बी ब्लूफीन-21 को अपने पिछले छह मिशन में कोई जानकारी नहीं मिली है।

मलेशियाई एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच-370 का विमान गत आठ मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग जाने के दौरान लापता हो गया था। इसमें चालक दल समेत 239 लोग सवार थे।
खोज

ब्लूफीन-21 समुद्र की तलहटी में क़रीब 10 वर्ग किलोमीटर इलाक़े में खोज कर रही है।

इसी इलाक़े से सिग्नल मिले थे जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे सिग्नल लापता विमान के फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर से मिल रहे थे।

पनडुब्बी 4000 मीटर (13,000 फीट) तक की गहराई पर काम कर रही है।

हिशामुद्दीन हुसैन का मानना है कि लापता विमान की खोज में शनिवार और रविवार का दिन काफ़ी अहम हो सकता है। उन्होंने कहा, "शनिवार और रविवार को खोज की गहराई अपने निर्णायक क्षण पर हो सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें