फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो नौ साल से बंद गैराज में बंद रही'

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जेंटीना की पुलिस का कहना है कि उन्होंने नौ साल से एक गैरेज में क़ैद 15 साल की एक लड़की को छुड़ाया है। वह कई दिनों से भूखी थी। उसकी पिटाई की गई थी। इस लड़की को इसका लालन-पालन करने वाले माता-पिता ने ही क़ैद कर के रखा था।
विज्ञापन


लड़की का वज़न सिर्फ़ 20 किलोग्राम है। उसने बताया कि उसे क़ैद के दौरान खाने में केवल ब्रेड और पानी दिया जाता था। क़ैद में उसके साथ कुत्ते और बंदर रहते थे।

लड़की ने कहा कि इन जानवरों को दिए जाने वाले बचे-खुचे खाने को खाने की कोशिश करने पर उसे बेल्ट से मारा जाता था। उसके माता-पिता को लड़की को क़ैद करने और प्रताड़ना देने के लिए गिरफ़्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस लड़की को उसकी एक बहन की मदद से ब्यूनस आयर्स में एक गैरेज से निकाला गया था। ये बहनें बचपन में बिछड़ गई थी।

अस्पताल में भर्ती

लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि नौ सालों में वह केवल दो बार गैरेज से बाहर निकली है। अधिकारियों के मुताबिक़ लड़की को पालने वाले दंपति को देखभाल की ज़िम्मेदारी अदालत ने साल 2001 में अस्थायी रूप से दी थी।

अदालत ने लड़की को जन्म देने वाले माता पिता को लड़की के देखभाल में असहाय पाया था क्योंकि सात और बच्चे होने के कारण उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी।

पहले दोनों परिवार एक-दूसरे के संपर्क में थे लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि 2005 के बाद क्या हुआ कि उसके माता पिता का संपर्क लड़की के साथ टूट गया। लड़की को पालने वाला दंपति गोद लेने से संबंधित कागजात को अंतिम रूप दिए जाने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें