फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में मिसाइल हमला, दो भारतीय समेत 3 मरे

Mon, 21 Dec 2015 03:06 AM IST
एजेंसी/रियाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संकटग्रस्त यमन की ओर से सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिमी सीमावर्ती शहर नजरान पर मिसाल हमले में दो भारतीय समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस साल भारतीयों के मरने की यह तीसरी घटना है। सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने सिविल डिफेंस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि शनिवार शाम को हुई बमबारी में दो भारतीय कामगार और एक सऊदी नागरिक की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस संबंध में भारतीय दूतावास की ओर से कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं मिली है। सितंबर में यमन में विद्रोहियों की ओर से सऊदी के जिजान प्रांत में  मोर्टार हमले में एक भारतीय की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। जिजान से पहले भी इसी तरह की दूसरी घटना में एक भारतीय की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए। सऊदी अरब की अगुवाई वाला गठबंधन बीते 26 मार्च से यमन के विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

हाल ही में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने सुलह के लिए स्विट्जरलैंड में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रस्तावित वार्ता में हिस्सा लिया था। मार्च से अब तक इस लड़ाई में यमन में करीब छह हजार लोग मारे जा चुके हैं जबकि 27,000 लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें