फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के अस्पताल में लगी भीषण आग, 23 लोगों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी रूस के वोरोनेज स्थित एक मनोरोग अस्पताल में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई। रविवार को रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि अस्पताल की इमारत लड़की की बनी थी, जो आग लगने से बुरी तरह नष्ट हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा आग में झुलसे 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रूस के दक्षिण में वोरोनेज क्षेत्र में स्थित अल्फेरोवका गांव के मनोरोग अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शनिवार रात नौ बजे के पहले आग लगी।

इसमें 23 लोगों की जान चली गई। मंत्रालय ने बताया कि 440 दमकल और आपातकालीन कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें