पूर्व मिस तुर्की मेरेव ब्यूकसारक
- फोटो : dawn
तुर्की के न्यायालय ने पूर्व मिस तुर्की को राष्ट्रपति रजब तय्यब ऐरदोगान को सोशल मीडिया पर अपमानित करने का दोषी ठहराया है। तुर्की की कोर्ट ने सोशल मीडिय पर ऐरदोगान को अपमानित करने वाले पोस्ट लिखने के लिए 14 महीनों की निलंबित सजा दी है। इस सजा में उन्हे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा लेकिन वह पांच साल की अवधि में दोबारा अपमान करती हैं तो उन्हें 14 महीने के लिए जेल भेज दिया जाएगा।
27 वर्षीय पूर्व मिस तुर्की मेरेव ब्यूकसारक के वकील एमरे टेलसी ने कहा हम इस फैसले के खिलाफ यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस में अपील दायर करेंगे। मेरेव ब्यूकसारक ने 2006 में मिस तुर्की का खिताब जीता था और 2014 में इंस्टाग्राम पर उन्हें व्यंगपूर्ण कविता शेयर करने के आरोप में हिरासत में लिए गया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि कविता में तब प्रधानमंत्री ऐरदोगान का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया है।
जबसे ऐरदोगान राष्ट्रपति बने हैं इस तरह के अपमान के 2,000 से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं। मानहानि और अपमान के आरोप में पत्रकारों, ऐकडमिक्स और बच्चों सहित विपक्षियों पर भी ट्रायल चलाया जा रहा है।