फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने बनाया गर्भवती, दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लातिन अमेरिकी देश पेराग्वे में 11 साल की एक बलात्कार पीड़ित ने गर्भपात की अनुमति न मिलने के बाद एक बच्ची को जन्म दिया है। सौतेले पिता पर ही लड़की के साथ बलात्कार के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि लड़की की तबियत ठीक है। उसने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल के निदेशक का कहना है कि बच्चे के जन्म में कोई समस्या नहीं आई।

बलात्कार पीड़ित लड़की के इस मामले को लेकर पेराग्वे में गंभीर बहस हुई है। पेराग्वे में क़रीब 90 प्रतिशत लोग रोमन कैथोलिक हैं।
विज्ञापन

गर्भपात की अनुमति नहीं दी गई

पेराग्वे में माँ की जान ख़तरा में होने पर ही गर्भपात की अनुमति है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना था कि इस मामले में लड़की की जान को कोई ख़तरा नहीं है इसलिए गर्भपात की अनुमति नहीं दी गई।

गर्भपात की अनुमति न देने के बाद अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पेराग्वे की आलोचना की थी। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि बच्ची को जन्म देने के लिए मजबूर किया जाना अमानवीय है।

पीड़ित लड़की के सौतेले पिता को बलात्कार का अभियुक्त बनाया गया है। हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें