फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS ने किया रासायनिक हमला, बच्ची की मौत, 600 घायल

Sun, 13 Mar 2016 03:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • किरकुक के पास दो रासायनिक हमले
  • तीन दिन पहले भी इस इलाके में रसायन से भरे रॉकेट दागे गए
विज्ञापन
आइएस - फोटो : bbc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने इराक में किरकुक के पास दो रासायनिक हमले किए, जिसमें तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई और करीब 600 लोग घायल हो गए। सुरक्षा और अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि एक छोटे से कस्बे तजा में शनिवार सुबह ये हमले किए गए।
विज्ञापन


तीन दिन पहले भी इस इलाके में रसायन से भरे रॉकेट दागे गए थे। तजा अस्पताल की एक नर्स हेलमी हामदी ने बताया कि घायलों को जलन के साथ-साथ घुटन और डिहाइड्रेशन की भी शिकायत हो रही है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उनके सुरक्षाबलों के विशेष दस्ते ने पिछले महीने उत्तरी इराक में एक ऑपरेशन के दौरान रासायनिक हथियार बनाने की कोशिश कर रहे आईएस की यूनिट के प्रमुख को पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें